आज मिला संदेश तुम्हारा,
आँचल में बस प्यार लिए।
आह्वान तुम्हारे कुशल क्षेम का,
आँसू का भी हार लिए।
आमंत्रण एक मृदुल स्नेह का,
आजन्म समर्पण विस्तार लिए।
आकलन मेरे समग्र अतीत का,
आचार, विचार, व्यवहार लिए।
आदर्श बने केवल तुम मेरे,
आशाएं मन में शतबार लिए।
आज लिखूंगा मैं भी तुमको,
आशा अपनी- पर इनकार लिए।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें